Showing posts with label काव्योदय .06.08.15.. Show all posts
Showing posts with label काव्योदय .06.08.15.. Show all posts

माँ

माँ

ऐसा गुलाब
जिस की महक अलौकिक है,
दो काँटे भी लगे हैं ।
ऐसा हवामहल
जहाँ न कोई खिड़की है,
न पंखे,एसी,कूलर लगे हैं ।
ऐसा गंगा जल
जिसमें प्रदूषण नहीं है ,
न कोई बाँध बने हैं ।
ऐसी देवी
जिसकी चरण-रज
देवताओं के भी सिर चढ़ी है ।
ऐसा घर - संसार,
ऐसा पावन-प्यार,
और कहीं मिल सकता  नहीं है ।
माँ जैसी त्रिलोकी में
कोई शै नहीं है।

'ललित'

जून 2026 की रचनाएँ

जून 2026 की रचनाएँ 01.06.2026 कुण्डलिनी छंद आएँगीं कठिनाइयाँ,पथ में होंगें शूल। कंटक देंगें यातना,चुभ जाएँगें फूल। चुभ जाएँगें फूल,समय भ...