Showing posts with label जिंदगी. Show all posts
Showing posts with label जिंदगी. Show all posts

छंद मनोरम रचना

छंद मनोरम
जिंदगी

जिंदगी ने जो सिखाया।
वक्त ने जो कुछ दिखाया।
हाथ कुछ आया नहीं वो।
मुट्ठियाँ खाली रहीं वो।

ये फसाना है पुराना।
जिंदगी है इक तराना।
कौन गा पाया सुरों में।
जिंदगी उलझी धुरों में।

दिल गमों के गीत गाये।
आज मौसम छू न पाये।
प्रीत को गम खा रहा है।
घोर तम अब छा रहा है।

देह भी मुख मोड़ती है।
ख्वाहिशें दम तोड़ती हैं।
प्यार का नकली खजाना।
क्या खुशी देगा न जाना।

'ललित'

जून 2026 की रचनाएँ

जून 2026 की रचनाएँ 01.06.2026 कुण्डलिनी छंद आएँगीं कठिनाइयाँ,पथ में होंगें शूल। कंटक देंगें यातना,चुभ जाएँगें फूल। चुभ जाएँगें फूल,समय भ...