Showing posts with label 13:12 मात्रिकछंद. Show all posts
Showing posts with label 13:12 मात्रिकछंद. Show all posts

मुक्तामणि छंद विधान व उदाहरण

*********************************

    *** मुक्तामणि छंद विधान****

**********************************

1. यह एक मात्रिक छंद है जिसके विषम चरणों        में 13 एवं सम चरणों में 12 मात्राएँ होती हैं।
2. इसमें 13, 12 मात्रा पर यति चिह्न तथा कुल        25 मात्राएँ होती हैंं।
3. यति पूर्व लघु गुरु वर्ण तथा अंत दो गुरु वर्णों         से करनि है।
4. क्रमागत दो-दो पंक्तियों में तुकांत सुमेलनकरें।

      **** उदाहरण ****

मुक्तामणि छंद

माखन-मिश्री हाथ में,लेकर कान्हा भागा।

लीला जिसने देख ली,भाग्य उसी का जागा।

छोटा सा नँद-लाल ये,माखन-चोर निराला।

माखन जिसको दे वही, हो जाता मतवाला।

***रचनाकार***

ललित किशोर 'ललित'


जून 2026 की रचनाएँ

जून 2026 की रचनाएँ 01.06.2026 कुण्डलिनी छंद आएँगीं कठिनाइयाँ,पथ में होंगें शूल। कंटक देंगें यातना,चुभ जाएँगें फूल। चुभ जाएँगें फूल,समय भ...