विद्योत्तमा साहित्य विभूषण सम्मान

बड़े ही हर्ष व गौरव के पल थे जब
कल दिनांक 05.12.2025 को विद्योत्तमा फाऊंडेशन नासिक द्वारा
नासिक में राष्ट्रीय हिन्दी साहित्य सम्मान समारोह,पुस्तक विमोचन एवं कविसम्मेलन का बहुत ही सुंदर व सुव्यवस्थित आयोजन किया गया जिसमें देश के विभिन्न भागों से आए लगभग 40 कवियों को उनके द्वारा लिखित पुस्तकों के लिए सम्मानित किया गया।
इसी समारोह में स्वर्गीय श्रीमती शांति देवी पाण्डेय  की स्मृति में आदरणीय श्री के.सी.पाण्डेय
CMD Gargoti mineral Sangrahalaya,Nasik के कर कमलों से मुझे मेरे द्वारा रचित छंद बद्ध काव्य पुस्तक रासमाधुरी के लिए प्रथम पुरस्कार स्वरूप विद्योत्तमा साहित्य विभूषण सम्मान व रुपये 11,111/-  की राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
मुझे कविसम्मेलन में प्रमुख  अतिथि के रूप में सम्मानित कर काव्य पाठ करने का सुअवसर दिया गया।
विद्योत्तमा फाऊंडेशन नासिक के अध्यक्ष आदरणीय श्री सुबोध मिश्र जी व उनकी समिति के सभी सदस्यों का हृदयतल से आभार जिन्होंने इतना सुंदर अविस्मरणीय आयोजन किया व उपस्थित सभी कवियों व कवियित्रियों का उत्साह वर्धन किया।

रासमाधुरी पुस्तक का विमोचन

अत्यंत हर्ष का विषय है कि
माँ शारदे,गुरुदेव आदरणीय राकेश दीक्षित 'राज' जी,व श्री कृष्ण-राधिका की असीम कृपा-वृष्टि से
दिनांक 28.12.2023 को अहमदाबाद में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय काव्य सृजन परिवार के भव्य व दिव्य दशाब्दी समारोह व कवि सम्मेलन में मेरी पुस्तक 'रासमाधुरी' व काव्य सृजन परिवार के साझा-संकलन 'काव्य कलश' का विमोचन सम्पन्न हुआ।
रासमाधुरी पुस्तक हिंदी भाषा के 56 छंदों में श्री राधाकृष्ण की विभिन्न लीलाओं को समाहित करती हुई मेरी स्वरचित  रचनाओं का संग्रह है जो मेरे परम पूज्य स्वर्गीय माता पिता को समर्पित है।
ललित किशोर 'ललित'

जून 2026 की रचनाएँ

जून 2026 की रचनाएँ 01.06.2026 कुण्डलिनी छंद आएँगीं कठिनाइयाँ,पथ में होंगें शूल। कंटक देंगें यातना,चुभ जाएँगें फूल। चुभ जाएँगें फूल,समय भ...