चाँदनी

कल की फिलबदीह :७० पर आधारित एक कोशिश समीक्षा हेतु

चाँदनी ने दाग सारे चाँद के हैं धो दिये
आइना चुप होगया है और तारे मौन हैं।

चाँदनी का दिल जलाने आ गये तारे सभी
चाँद भी चुप हो गया है सब नजारे मौन हैं।

चाँदनी ने चाँद को ऐसा इशारा कर दिया
चाँद घायल हो गया सारी बहारें मौन हैं।

चाँदनी जब चाँद से नजरें चुरा कर आ गयी
चाँद गुम सुम हो गया प्यारे सितारे मौन हैं।

'ललित'

चाँदनी ने दाग सारे ,चाँद के हैं धो दिये।
आइना चुप होगया है,आप ही कुछ बोलिये।

चाँदनी का दिल जलाने, आ गये तारे सभी।
चाँद भी चुप हो गया है ,राज कुछ तो खोलिये।

चाँदनी ने चाँद को कुछ, यूँ इशारा कर दिया।
चाँद घायल हो गया सारी बहारें मौन हैं।

चाँदनी जब चाँद से नजरें चुरा कर आ गयी
चाँद गुम सुम हो गया प्यारे सितारे मौन हैं।

No comments:

Post a Comment